रेखा हिरण को मिला महिला शक्ति सम्मान

प्रतिनिधि फिरोज खान राजस्थान
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति सम्मान सम्मेलन न्यू इंद्रा भवन दिल्ली मे आयोजित किया गया। जिसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों से आई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा द्वारा पूरे देश की 200 महिला कांग्रेस को सम्मानित किया गया। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह भी सम्मेलन के दौरान उपस्थित रही। इस अवसर पर भीलवाड़ा जिले से रेखा हिरण को भी सम्मानित किया गया