लुहारिया गांव में मदरसा गौसिया अजीजिया के इम्तिहान हुए

Mon 14-Oct-2024,11:07 PM IST -07:00
Beach Activities

प्रतिनिधि फिरोज खान राजस्थान 

 

भीलवाड़ा। जिले के मांडल तहसील के लुहारिया गांव में मदरसा गौसिया अजीजिया में पढने वाले बच्चों का इम्तिहान हुआ। मदरसा सदर मुस्तफ़ा खान पठान ने बताया कि मदरसे में दिनी ओर दुनयावी दोनों पढ़ाई होती है। बच्चों का इम्तिहान भीलवाड़ा शहर के शास्त्रीनगर मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती शाकिर अली ने लिया। नाजरा पढ़ने वाले, तहरीरी ओर तकरीरी, कुरआन पाक हिबज व दरसे निजामी पढ़ने वाले बच्चो का इम्तिहान लिया। लुहारिया मदरसा सदर मुदर्रिस मौलाना सदरुल हसन मिस्बाही ने बताया कि मदरसे में तकरीबन 400 प्लस बच्चे-बच्चियां दिनी तालीम हासिल करते है और 9 दर्सगाह लगती है। हाफिज वे कारी उस्ताद नवाजिश रजा ने बताया कि बहुत जल्द हाफिजे कुरआन ओर कारी की दस्तार बन्दी लुहारिया में होने वाली है। इमाम साहब ने बताया कि 1 से 5 वी क्लास तक करीब 250 प्लस बच्चे बच्चियां तालीम हासिल करते है। 6 टीचर का स्टाफ भी रखा है। हिंदी मीडियम ओर इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर सभी सब्जेक्ट पढ़ाये जाते है। इस अवसर पर मौलाना बुरहान मिस्बाही, हाफिज अनस रजा व स्टाफ मौजूद रहा।